वनडे वर्ल्ड कप : इकाना स्टेडियम का आज जायजा लेगी आईसीसी व बीसीसीआई टीम
लखनऊ : इकाना स्टेडियम में वनडे वनडे कप की तैयारियां जोर शोर शुरू हो गई है। मई में ही आईपीएल मैचों के बाद इकाना स्टेडियम की पिचों को नए सिरे से बनाने का काम शुरू हो चूका था। लखनऊ के इकाना स्टेडियम को विश्वकप के पांच मुकाबलों का आयोजन होगा।
इसमें 29 अक्तूबर को इंग्लैंड, भारत के बीच होने वाला मैच भी है। पहली बार विश्वकप मैचों का आयोजन करने जा रहा इकाना का स्टाफ जोरशोर से तैयारियों में लगा हुआ है।
पिचों के साथ आउटफील्ड पर विशेष मेहनत हो रही है। बारिश की संभावना देखते हुए आउटफील्ड की खास का ध्यान रखा जा रहा है।
तैयारियों का जायजा लेने और जरूरी सुझाव के लिए आईसीसी, बीसीसीआई और ब्राडकास्टिंग टीमें शुक्रवार को लखनऊ आ रही है। इससे पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी इकाना स्टेडियम पहुंचने वाले है।

यूपीसीए और इकाना प्रबंधन ने बीसीसीआई, आईसीसी की टीमों की अगवानी की तैयारी कर ली है। इनकी सर्वाधिक निगाहें पिचों और आउटफील्ड पर होगी। मीडिया सेंटर, प्लेयर्स के ड्रेसिंग रूम, डायनिंग हाल, जिम, कण्डीशनिंग सुविधाएं भी देखी जाएंगी। ब्राडकास्टिंग टीम विश्वकप के सजीव प्रसारण को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम का निरीक्षण करेगी।
इकाना स्पोर्ट्स सिटी के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने बताया कि विश्वकप के आयोजन मिलते ही तैयारियां शुरू हो गई थी। स्टेडियम में पहले भी अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल के मैच खेल जा चुके है। आईसीसी और बीसीसीआई की टीमें जो सुझाव देंगी उसपर काम किया जाएगा।
विश्वकप देखने के लिए खेलप्रेमी उत्साहित है। विदेश से भी खेलप्रेमी अपनी-अपनी टीमों का हौसला बढ़ाने पहुंचेंगे। ऐसे में आईसीसी संभवत: 15 अगस्त के आसपास से टिकटों की ऑनलाइन बिक्री चालू कर सकता है। टिकटों की ऑफलाइन बिक्री अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में शुरू होगी।
लखनऊ इकाना स्टेडियम (वनडे वर्ल्डकप मैच)
13 अक्तूबर : आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका : दोपहर 2.00 बजे से
16 अक्तूबर : दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका : दोपहर 2.00 बजे से
21 अक्तूबर : नीदरलैण्ड बनाम श्रीलंका : सुबह 10.30 बजे से
29 अक्तूबर : भारत बनाम इंग्लैंड : दोपहर 2.00 बजे से
03 नवम्बर : नीदरलैण्ड बनाम अफगानिस्तान: दोपहर 2.00 बजे से