Trending

शतरंज विश्व कप : फिडे रैंकिंग में गुकेश ने विश्वनाथन आनंद को पछाड़ा

बाकू (अजरबेजान) : शतरंज विश्व कप के दूसरे दौर में युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने स्थानीय दावेदार मिसरातदिन इस्कांद्रोव को मात दी और फिडे की लाइव विश्व रेटिंग में विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ा।

फिडे ने ट्वीट में बोला, ‘‘डी गुकेश आज फिर जीते और लाइव रेटिंग में विश्वनाथन आनंद से आगे निकल गए। एक सितंबर को जारी होने वाली फिडे की अगली आधिकारिक रैंकिंग में लगभग एक महीना है, वहीं संभावना है कि यह 17 साल के खिलाड़ी सबसे ज्यादा रेटिंग वाले भारतीय खिलाड़ी के रूप में विश्व रैंकिंग में टॉप 10 में जगह बनाएगा।

गुकेश ने दूसरे दौर के मैच की दूसरी बाजी में अजरबेजान के इस्कांद्रोव को 44 चाल में हराया। गुकेश को 2.5 रेटिंग अंक का फायदा हुआ और उनकी लाइव रेटिंग 2755.9 हुई, आनंद की रेटिंग 2754.0 है। गुकेश लाइव रैंकिंग में आनंद को पछाड़कर नौवें स्थान पर आ गए। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद 10वें स्थान पर आ गए।

जुलाई 1991 में पहली बार विश्व रैंकिंग में टॉप 10 में जगह बनाने वाले आनंद जनवरी 1987 से भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने है। गुकेश अगले दौर में हमवतन एसएल नारायणन से आमना-सामना होगा।

कई भारतीय प्लेयर्स ने तीसरे दौर में जगह बनाई। पुरुष वर्ग में ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और निहाल सरीन ने जीते, महिला वर्ग में डी हरिका और आर वैशाली ने अगले दौर में जगह बना ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर बी अधिबान को डेनिल डुबोव के खिलाफ 0.5-1.5 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।