Trending

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : कोरिया व पाक का मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा


चेन्नई : एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में गत विजेता दक्षिण कोरिया ने 35 मिनट तक पिछड़ने के बाद मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में पाकिस्तान को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।

जिहुन यांग ने 53वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर स्कोर 1-1 किया। पाकिस्तान के कप्तान उमर भुट्टा को उनके 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा लेने के लिए मैच से पहले हॉकी इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया।

पाकिस्तान अपने शुरुआती मैच में मलेशिया से 1-3 से हारा था। मैच के 18वें मिनट में अब्दुल शाहिद के गोल से पाकिस्तान ने मैच में बढ़त ली। मैच के शुरुआती क्वार्टर में दोनों टीमों ने पूरा जोर, एक दूसरे के सर्कल को भेदने में विफल रहे।

दूसरे क्वार्टर के आगाज में शाहिद ने गेंद को कोरिया की गोलपोस्ट में डालकर पाकिस्तान का खाता खोला। दो मिनट के बाद भुट्टा को को ग्रीन कार्ड मिला और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। टीम मध्यांतर तक इस बढ़त को कायम रखी।

दोनों टीमों के बीच गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए तीसरे क्वार्टर में रोमांचक मैच खेला गया। पाकिस्तान और कोरिया दोनों ने इस क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर मिला, वे मौके को गोल में नहीं बदल सके। अंतिम क्वार्टर में कोरिया ने अपने खेल के स्तर को ऊंचा किया। दोनों टीमों के बीच इस दौरान मैदान पर गहमागहमी हो गई।

मैच के 48वें मिनट में पाकिस्तान के अकील अहमद और 51वें मिनट में कोरिया के पार्क को ग्रीन कार्ड के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। एक मिनट के बाद कोरिया ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जो पेनल्टी स्ट्रोक में बदला।

यांग ने इस अवसर को भुनाकर स्कोर बराबर किया। अंतिम कुछ मिनटों में दोनों टीमों ने गोल करने के लिए पूरा जोर लगाया, उन्हें 1-1 की बराबरी के साथ अंक साझा करने पर मजबूर होना पड़ा। अगले मैच में कोरिया का मैच चीन, पाकिस्तान का मैच जापान से होगा