इंटरनेशनल क्रिकेट से इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का संन्यास
इंटरनेशनल क्रिकेट को इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने 34 साल की उम्र में अलविदा बोला है. उनका इंटरनेशनल कैरियर अधिक लंबा नहीं रहा है. बीते एक साल से हेल्स टी20 में इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे थे.
वर्ष 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड को विजेता बनाने में अपनी भूमिका निभाई थी. उन्होंने इंग्लैंड टीम के लिए 11 टेस्ट, 70 वनडे और 75 टी20 खेले है.

हेल्स के नाम टेस्ट में 573 और 5 अर्द्धशतक शामिल है. वनडे में 2419 रनों के साथ 6 शतक और 14 अर्द्धशतक भी शामिल है. उन्होंने टी20 में 2074 रन बनाने के साथ एक शतक व 12 अर्द्धशतक भी शामिल है.
एलेक्स हेल्स ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बारे में जानकारी इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में हेल्स ने लिखा कि मैं आप सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है.

देश के लिए तीनों फॉर्मेट में 156 मैचों में खेलना मेरे लिए गर्व की बात है. अपने पोस्ट में हेल्स ने आगे लिखा कि मैने इस दौरान कुछ ऐसी यादें और दोस्त बनाए है जो मेरे साथ पूरी उम्र रहेंगी. मुझे ऐसा लगता है कि समय आ गया कि अब यहां से आगे बढ़ना चाहिए और इसी कारण मैने अपने संन्यास की घोषणा की है.