Trending

उत्तर प्रदेश के परसेप्शन को बदलने में फिल्म सिटी की महत्वपूर्ण होगी भूमिका : CM YOGI

2 अगस्त, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि छह माह के अंदर फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारें। उत्तर प्रदेश के परसेप्शन को बदलने में फिल्म सिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

सीएम योगी ने कहा कि नई चुनौती और नए परिदृश्य का आकलन करते हुए फिल्म सिटी का विकास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के आकार को पूर्ववत रखते हुए चरणबद्ध तरीके से विकसित करें। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय फिल्म सिटी बनने से प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के कलाकारों को मौका मिलेगा। इससे वो अपने सपनों को प्रदेश के रहकर ही पूरा कर सकेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि फिल्म सिटी के विकास से फिल्म निर्माताओं के साथ साथ धारावाहिक सीरियल निर्माता, रियलिटी शो निर्माता जैसे लोगों की भी पसंद यही फिल्म सिटी होगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के सर्विस सेक्टर, होटल इंडस्ट्री, पर्यटन सेक्टर साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।