Trending
डूरंड कप : जीत के साथ नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का अभियान शुरू
गुवाहाटी : डूरंड कप फुटबॉल में युवा खिलाड़ी पार्थिब गोगोई से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने शिलांग लाजोंग पर 4-0 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। असम के खिलाड़ी गोगोई की सीनियर स्तर पर यह पहली हैट्रिक है।

इस जीत के बाद टीम ग्रुप डी की तालिका में शीर्ष स्थान पर आ गयी है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का अगला मैच एफसी गोवा से होगा, शिलांग लाजोंग का मैच डाउनटाउन हीरोज एफसी से होगा।
गोगोई ने मैच के 26वें, 65वें और 70वें मिनट में गोल किया। टीम के लिए एक अन्य गोल रोमन फिलिपोटॉक्स ने 35वें मिनट में पेनल्टी पर किया।
