Trending

चार गुना अधिक होगी पाकिस्तानी क्रिकेटरों को मिलने वाली रकम

नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की तुलना में पाकिस्तान क्रिकेट प्लेयर्स को काफी अधिक पैसा मिल सकता है। नए कॉन्ट्रैक्ट में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी 4.5 मिलियन पाकिस्तान रुपए प्रति माह तक की कमाई कर सकते है।

ये कुछ ऐसा ही है जैसे बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट में निर्धारण होता है। कैटेगरी बी के प्लेयर्स को 3 मिलियन पाकिस्तान रुपए यानी करीब 10,600 डॉलर मिलेंगे, कैटेगरी सी और डी को 0.75-1.5 मिलियन पाकिस्तान रुपए के बीच में रकम मिलेगी।

पिछले वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट से मिली रकम का चार गुना अधिक है। पाकिस्तान क्रिकेट में लाल और सफेद गेंद प्लेयर्स के हिसाब से कॉन्टैक्ट दिया जाता था, चार कैटेगरी होगी। तीनों खिलाड़ी, जो तीनों ही फॉर्मेट में खेलते है, ए कैटेगरी में होंगे।

देखा जाए तो ये भारी इजाफा है, विशेषकर टॉप कैटेगरी में। ये कॉन्टैक्ट तब आया है तब आईसीसी का नया रेवेन्यू डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल अगले वर्ष आना है, इसमें पीसीबी की सालाना कमाई 9.6 बिलियन पाकिस्तान रुपए यानी 34 मिलियन यूएस डॉलर होने की उम्मीद है, जो आईसीसी की पिछली रेवेन्यू साइकिल की तुलना में दोगुनी है।

प्लेयर्स की कमाई में यह बढ़ोतरी निश्चित तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। पाकिस्तान खिलाड़ी विदेशी टी-20 लीग में भी खेलते है और कमाई की कोशिश करते है, लेकिन अभी भी उन पर कई किस्म की बाधाएं है।

जैसे कि टॉप कैटेगरी के प्लेयर्स को पीएसएल के अलावा सिर्फ एक लीग में ही भाग लेने की छूट है। जो निचली कैटेगरी के खिलाड़ी है, वह अधिक लीग में भी खेल सकते है।

इस मामले में बातचीत जारी है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी कितनी टी-20 लीग में हिस्सा ले पाएंगे। पीसीबी ने इन लीगों के महत्व को पहचाना है और यह कि, जो खिलाड़ी इनमें हिस्सा नहीं लेते, वे एक अच्छी खासी रकम कमाने से चूक रहे है। इसके लिए पीसीबी लीग सर्किट के लिए एक अलग से 12 महीने का कैलेंडर प्लान करने की सोच रहा है।