Trending

डूरंड कप : मुंबई सिटी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को दी मात

कोलकाता : डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में मुंबई सिटी एफसी ने पहले हाफ में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्थानीय टीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-1 से मात दी।

मोहम्मडन की ओर से एकमात्र गोल डेविड लाथलनसांगा ने किया। यह ग्रुप बी का पहला मैच था। इस ग्रुप में जमशेदपुर एफसी और भारतीय नौसेना की टीम भी है।

टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे मुंबई सिटी ने 35 मिनट में ही 3-0 से बढ़त ली थी। उसकी तरफ से रोस्टिन ग्रिफ़िथ्स, जॉर्ज पेरेरा डियाज़ और लालियानज़ुआला चांग्ते ने गोल किए।

दिन के एक अन्य मैच में विलियम पॉलियानखुम के दूसरे हाफ की शुरुआत में दागे गोल से राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने ग्रुप एफ के मैच में बोडोलैंड एफसी को 1-0  से हराया ।