देखे वीडियो : इस वजह से पृथ्वी शॉ पर लगा फिक्सिंग का आरोप!
अपने खराब प्रदर्शन के चलते भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ काफी लंबे टीम से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. हालांकि, टीम में लौटने के लिए शॉ को अपना फॉर्म वापस से सही करना होगा और इसी वजह वो इस समय अपने फॉर्म को सही करने के उद्देश्य से इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेलने पहुंचे है.
पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलना का फैसला किया है और इसी वजह से वो नॉर्थम्प्टशायर की टीम में शामिल हुए. शॉ ने अपना काउंटी डेब्यू ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ किया था. अपने डेब्यू मैच में पॉल वैन मीकरन के बाउंसर गेंद को खेलने के चक्कर में खुद ही अपने बैट से स्टंप पर मारकर हिटविकेट हो गए.
काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए पृथ्वी शॉ नॉर्थेम्प्टशायर की टीम में है. दरअसल, शॉ ने नॉर्थेम्प्टशायर की टीम की ओर से रॉयल लंदन वन-डे कप खेलना का फैसला किया है.

काउंटी का पहला मैच शॉ के लिए कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने पहले मैच में एक बाउंसर गेंद को खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया जिसके बाद से अब उनके उपर फिक्सिंग के आरोप लग रहे है. काउंटी क्रिकेट में पृथ्वी शॉ ने नॉर्थम्प्टशायर की टीम के तरफ से डेब्यू करते हुए 34 रन बनाए थे.
शॉ के आउट होने के स्टाइल को देखने के बाद से फैन्स उनके उपर फिक्सिंग के आरोप लगा रहे है. दरअसल, पृथ्वी शॉ बाउंसर गेंद खेलने के चक्कर में अपने बैट से ही स्टंप पर मार बैठे थे जिसके बाद से फैन्स को लग रहा है कि उन्होंने पैसे लालच में आकर फिक्सिंग किया था और इसी वजह से वो जान बुझकर हिटविकेट हो गए.