Trending

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते है पैट कमिंस

अगले महीने भारत के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस कलाई में चोट के कारण से चूक सकते है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस की चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।

मौजूदा समय में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान है। उन्होंने पिछले दो महीने में कुल छह टेस्ट मैच खेले है। इनमें भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज भी है।

कमिंस ने इन छह में से तीन मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया टीम को जीत हासिल करवाई है, दो मुकाबलों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

अन्य खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करेंगे, जो 22 सितंबर को मोहाली में शुरू होने वाली है। दो महीने तक लगातार एक्शन में रहने के बाद कमिंस को आराम दिया जाना लाजिमी था।

यह उम्मीद जताई जा रही थी कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि, चोट के चलते कमिंस भारत के खिलाफ सितंबर में होने वाली वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते है। ऐसे में कमिंस भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेले तो ऑस्ट्रेलिया को उनकी कमी ज़रूर खलेगी।