Trending

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : हरमनप्रीत व जुगराज सिंह का कमाल, भारत जीत से टॉप पर

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को एकतरफा मैच में भारतीय हॉकी टीम ने 5-0 से हराया। भारत की इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस जीत से पॉइंट्स टेबल में भारत टॉप पर आ गया है।

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले ही क्वार्टर से अपनी बढ़त बनाई थी और मलेशिया को वापसी का मौका नहीं दिया था। टीम इंडिया के खेल के चारों क्वार्टर में गोल दागकर अपना दबदबा बरकरार रखा था।

भारत के लिए चौथे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पांचवां गोल दागा है। इस तरह भारत की बढ़त 5-0 हो गई है। चौथे क्वार्टर के 7वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल करके भारत की बढ़त को 4-0 किया है। मलेशिया टीम गोल के लिए संघर्ष कर रही है।

मलेशिया के खिलाफ तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म हो गया है। खेल के खत्म होने तक भारतीय टीम ने 3-0 की अपनी बढ़त बना ली है। पहले दो क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद टीम इंडिया की कोशिश तीसरे क्वार्टर में भी गोल दागने की कोशिश होगी।

तीसरे क्वार्टर के आगाज में ही भारतीय टीम ने आक्रमण शुरू किया है। मलेशिया के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम ने दूसरा गोल दाग है। इस तरह टीम इंडिया ने मैच में 2-0 की बढ़त बनाई।

भारतीय अग्रिम पंथ का मलेशिया रक्षापंक्ति रोकने में सफल नहीं हो पाई है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और मलेशिया के बीच हो रहे मैच के पहले क्वार्टर का खेल खत्म हो गया है। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बनाई।

मलेशियाई टीम ने भी लगातार गोल दागने के प्रयास किए, भारत के रक्षापंक्ति ने उसे नाकाम किया। मलेशिया के खिलाफ ने भारत ने पहला गोल दागकर अपनी बढ़त बनाई। पहले क्वार्टर में टीम इंडिया की बढ़त 1-0 की हो गई है।