Trending

टी-20 सीरीज : टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार, वेस्टइंडीज 2-0 से आगे


पांच मैचों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत को दूसरे मैच में 2 विकेट से हराया। इस जीत से सीरीज में वेस्टइंडीज 2-0 से आगे हो गयी है। भारतीय टीम ने गेंदबाजी में अपनी पारी का आगाज विकेट से किया।

हार्दिक पंड्या भारत के लिए पहला ओवर लेकर आए थे। उन्होंने पहले ओवर की पहली गेंद पर ओपनर ब्रेंडन किंग को आउट किया था। उसके बाद उन्होंने उसी ओवर में जॉनसन चार्ल्स को भी चलता किया।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा था। वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवर में ये मैच जीता। सीरीज का अगला मैच 8 अगस्त को होगा।

फोटो साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो'

इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। मिडिल ओवर में युवा तिलक वर्मा ने कप्तान पंड्या के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। तिलक ने 51 रन की अर्द्धशतक पारी खेली।

हार्दिक ने भी 24 रन बनाए। शुभमन गिल (7), सूर्यकुमार यादव (1) और संजू सैमसन ने फिर से निराश किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गिराने पर 152 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने 153 रन का टारगेट रखा। कैरेबियाई टीम की तरफ से अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने 2-2 विकेट लिए।

दो विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज ने काउंटर अटैक किया। निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों से 67 रन बनाए। कैरेबियाई टीम मैच आसानी के साथ जीत जाएगी। युजवेंद्र चहल ने एक ओवर में 2 विकेट लेकर पूरा खेल बदल दिया।

अचानक ही मैच भारतीय टीम की ओर झुक गया। अंत में अकील हुसैन और अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए मैच को खत्म किया और 7 गेंद रहते मैच जीत लिया। भारत के लिए 3 विकेट हार्दिक, 2 विकेट चहल और 1-1 विकेट अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार ने लिया।