गुपचुप तरीके से भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने की शादी
गुपचुप तरीके से घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया के लिए डेब्यू का इंतजार कर रहे युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने कश्मीरी लड़की से शादी कर ली है।
वीडियो में दूल्हा बने सरफराज काली शेरवानी में दिख रहे है। सरफराज खान को शादी के लिए सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़ समेत कई भारतीय क्रिकेटरों ने बधाई दी है।
सरफराज ने जिस लड़की से शादी की है, वह जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले की रहने वाली है। सरफराज ने शोपिया में जाकर ही निकाह किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैन्स को उनकी शादी के बारे में मालूम चला है।

सरफराज की दुल्हन का नाम रोमाना जहूर है। 25 वर्षीय सरफराज खान ने शादी के बाद एक स्थानीय पोर्टल से बोला कि, कश्मीर में शादी करना उनकी किस्मत में था।
भारतीय टीम के लिए डेब्यू को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बोला कि, अल्लाह की मर्जी हुई तो एक दिन वह देश के लिए जरूर खेलेंगे। इस दौरान सरफराज से मिलने के लिए बड़ी संख्या में फैन्स की भीड़ आ गई।

सरफराज खान ने अपनी शादी की बात साथी क्रिकेटरों से भी छिपाकर रखी। जब वीडियो वायरल हुआ तो साथी प्लेयर्स को इस बारे में पता चला।
इसके बाद सूर्यकुमार यादव, खलील अहमद, अक्षर पटेल, उमरान मलिक और ऋतुरात गायकवाड़ सहित कई क्रिकेटरों ने सरफराज को इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें शादी की बधाई दी है।