Trending

डीसी ओपन की विजेता बनी कोको गॉफ


डीसी ओपन का खिताब कोको गॉफ ने अपने नाम किया है। अमेरिकी खिलाड़ी ने फाइनल में मारिया सकारी को एक घंटे और 24 मिनट तक चले मैच में 6-2, 6-3 से हराया।

यह गॉफ का चौथा टाइटल रहा। पहली बार उन्होंने डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट जीता है। बाकी की तीन खिताबों में से एक एएसबी क्लासिक का खिताब भी है, जो कि उन्होंने इस वर्ष न्यूजीलैंड में जीता था। वह एक डब्ल्यूटीए 250 टूर्नामेंट था।

यह दोनों के बीच छठा मैच था। सकारी ने गॉफ के खिलाफ छह में से चार मैच जीते है। डीसी ओपन फाइनल में जीत से पहले गॉफ ने सकारी पर 2021 इटैलियन ओपन में जीत हासिल की थी।

मारिया सकारी शानदार फॉर्म में थीं। सेमीफाइनल में उन्होंने तीन सेट तक चले कड़े मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को मात देकर डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

28 वर्षीय सकारी ने पेगुला को 6-3, 4-6, 6-2 से हराया था। दूसरे सेमीफाइनल में गॉफ ने मौजूदा विजेता ल्यूडमिला सैमसोनोवा को 6-3, 6-3 से हराया था। सकारी हार्ड कोर्ट पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट में पांच बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाई है।