Trending

वनडे वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, इस खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम की घोषणा कर दी है. सीए ने वर्ल्ड कप के अलावा अपने नए टी-20 कप्तान की भी घोषणा कर दी है. वनडे क्रिकेट में लाबुशेन संघर्ष करते हुए दिखे.

भारत के खिलाफ मार्च 2023 में हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी वह कोई कमाल नहीं कर सके थे. उन्होंने दो पारियों में 43 रन बनाए थे. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने एक बार 63 रन की नाबाद पारी खेली थी.

इंग्लैंड में खेली गई एशेज 2023 में वह एक शतक और एक अर्द्धशतक भी जड़ा है. यह भी उन्होंने मैनचेस्टर में हुए सीरीज के चौथे टेस्ट में लगाए. यह मैच ड्रॉ रहा था.

इस सबके बावजूद लाबुशेन का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. एरोन फिंच के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ऑलराउंडर मिचेल मार्श को ऑस्ट्रेलियाई टीम का नया टी-20 कप्तान बनाया गया है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए मार्नस लाबुशेन को 18 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है.

वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया को भारत में तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज भी खेलनी है. 22 सितंबर से इस सीरीज की शुरुआत होगी. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की बाईं कलाई में फ्रैक्चर है. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे. यह सीरीज सितंबर की शुरुआत में होगी.

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की इस वनडे टीम में कई ऐसे खिलाड़ी है जो मार्च में खेली गई सीरीज का हिस्सा थे. इसमें ऑलराउंडर हार्डी और युवा स्पिनर तनवीर संघा शामिल है.

वर्ल्ड कप 2023 (ऑस्ट्रेलिया टीम) : पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस , डेविड वार्नर, एडम जम्पा