Trending

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दो पक्षों में हुई भिड़ंत, लाइफ गार्ड पर जानलेवा हमला

दो पक्षों में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को भिड़ंत हो गई। इस दौरान बांका भी चलाया गया। लाइफ गार्ड पर जानलेवा हमला हुआ।

हमले में लाइफ गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। कई कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लाइफ गार्ड को अस्पताल भेजा गया। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया है।

हजरतगंज कोतवाली में महेश और रवि के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गाड़ी चोरी के कई मामलों में रवि पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है।

छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे लाइफ गार्ड से आरोपी पक्ष की मारपीट के बाद मामला बिगड़ गया। हजरतगंज थाने में हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अंदर ही बने कमरों में यहां के कर्मचारी रहते है। इसी मकान में खेल विभाग में तैनात चालक महेश और उसका बेटा रवि भी रहते है।

आरोप है कि यहां के पूर्व कर्मचारी रिजवान की बेटी से रवि ने छेड़खानी कर दी थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरएसओ अजय सेठी ने मामले को सुलझाने के लिए लाइफ गार्ड सतीश यादव को मौके पर भेजा। लाइफ गार्ड दोनों पक्षों को समझा ही रहा था कि महेश और उसके बेटे रवि ने बांके से हमला कर दिया।