दूसरी बार पाक क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर होंगे इंजमाम उल हक
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नया चीफ चयनकर्ता के रूप में इंजमाम उल हक नियुक्त हुए है. पिछले महीने इस पद से हारुन रशीद ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद इंजमाम को चुना गया है यह इस पद पर उनका दूसरा कार्यकाल होगा.
इससे पहले वह अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन करेंगे. यह उनकी दूसरी पारी का पहला टास्क होगा. यह सीरीज 22 अगस्त से शुरू होगी. इससे पहले वह साल 2016 से 2019 तक इस पद पर रह चुके है.

इंजमाम अपने देश के लिए महत्वपूर्ण समय में चीफ सिलेक्टर बने है, जब उन्हें आगामी एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे दो अहम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम का चयन करना होगा. इंजमाम की अगुवाई में ही वर्ल्ड कप 2019 के लिए पाकिस्तान टीम का चयन हुआ था और 4 साल बाद फिर से वह वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपने देश की टीम का चयन करेंगे.
हाल ही में जका अशरफ पाक क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन बने है. 70 वर्षीय अशरफ पाक टीम की राष्ट्रीय टीम के लिए नया सेटअप तैयार करने की कोशिश में लगे हुए है और इसी कड़ी में इंजमाम को चीफ सिलेक्टर के पद पर वापस लाया गया है.
इंजमाम के साथ टीम डायरेक्टर मिकी आर्थर और हेड कोच ग्रांट ब्रैडबर्न भी सिलेक्शन कमेटी का हिस्सा होंगे, इस सिलेक्शन कमेटी में उनका रोल क्या होगा इस बार में उन्हें जल्दी ही बता दिया जाएगा.