डूरंड कप : लगातार दूसरी बार जीता मोहन बागान सुपर जायंट्स
कोलकाता : डूरंड कप फुटबॉल में आईएसएल की मौजूदा विजेता मोहन बागान सुपर जायंट्स ने आई-लीग विजेता पंजाब एफसी को 2-0 से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
बारिश के बीच हुए इस ग्रुप ए के इस मैच में पंजाब एफसी के सेंटर-बैक मेलरॉय असिसी के आत्मघाती गोल से मोहन बागान ने 23वें मिनट में बढ़त ली।
इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भी मोहन बागान का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुसार नहीं था और उसे किस्मत का भी साथ मिला।

मैच के दूसरे हाफ के तीसरे मिनट (48 वें मिनट) में लिस्टन कोलासो के शानदार पास को ह्यूगो बुमोस ने गोल में बदल कर टीम की बढ़त को 2-0 किया, जो अंत तक बरकरार रही।
मोहन बागान को अब अपना अगला मैच 12 अगस्त को सत्र के बहुप्रतीक्षित कोलकाता डर्बी में ईस्ट बंगाल से होगा। अहम मैच से पहले इस जीत से टीम का हौसला बढ़ेगा।
ग्रुप ए की तालिका में मोहन बागान दो मैचों में छह अंक के साथ टॉप पर है। ईस्ट बंगाल के नाम एक अंक है। ईस्ट बंगाल ने बांग्लादेश आर्मी एफटी के खिलाफ ड्रॉ मैच खेला था।