Trending

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : सेमीफाइनल में भारत की एंट्री

चेन्नई : एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने अपना अभियान जारी रखते हुए राउंड रोबिन मैच में दक्षिण कोरिया को 3-2 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस जीत से भारत चार मैच में 10 अंक के साथ टॉप पर आ गया है। मेजबान टीम ने तीन मैच में जीत हासिल की है, एक मैच ड्रॉ रहा। भारत की तरफ से निलाकांता शर्मा (छठे मिनट), हरमनप्रीत सिंह (23वें मिनट) और मनदीप सिंह (33वें मिनट) ने गोल दागे।

कोरिया की तरफ से किम सुंगह्युन ने 12वें मिनट, यैंग जीहुन ने 58वें मिनट में गोल किया। भारत अपना अंतिम लीग मैच बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।