Trending

आर्सेनल 17वीं बार विजेता , मैनचेस्टर सिटी को दी मात

लंदन। मैनचेस्टर सिटी को मात देकर आर्सेनल ने एफए कम्यूनिटी शील्ड खिताब अपने नाम किया। निर्धारित 90 मिनट तक 1-1 की बराबरी पर रहने के बाद मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला।

मैच में पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। हाफटाइम तक स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ के 64वें मिनट में कोच पेप गॉर्डियोला ने बड़ा फैसला किया। उन्होंने स्टार खिलाड़ी एर्लिंग हालैंद की जगह इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी कोले पाल्मर को उतारा।

पाल्मर ने अपने कोच के फैसले को सही साबित किया। उन्होंने 77वें मिनट में केविन डी ब्रुईन के पास पर बेहतरीन शॉट लगाते हुए गेंद को सीधे गोल पोस्ट में डाला। मैनचेस्टर सिटी 1-0 से आगे हुई।

पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल ने 4-1 से जीत दर्ज की। आर्सेनल 17वीं बार कम्यूनिटी शील्ड जीतने में कामयाब रहा। वह मैनचेस्टर यूनाइटेड (21) के बाद सबसे ज्यादा बार इस खिताब जीतने वाली टीम बनी। आर्सेनल ने लिवरपूल (16) को पीछे छोड़ा।

90 मिनट तक सिटी की टीम 1-0 से आगे रही। इंजरी टाइम में भी वह आगे थी, अंतिम मिनट (90+11वें मिनट) में आर्सेनल के लियांड्रो ट्रोसार्ड ने बेहतरीन गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर लिया।

आर्सेनल टीम नियत समय में हारने से बच गई और मैनचेस्टर सिटी टीम जीतने से चूक गई। मैच 1-1 की बराबरी पर रहा। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से निकल गया। पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल के लिए कप्तान मार्टिन ओडेनगार्ड ने पहला शॉट लिया और गेंद को गोलपोस्ट में डाला।

मैनचेस्टर सिटी के लिए पहला शॉट लेने आए कप्तान केविन डी ब्रुईन चूक गए। आर्सेनल के लिए लियांड्रो ट्रोसार्ड, बुकायो साका और फैबियो विएरा ने गेंद को निशाने पर मारा।

सिटी के लिए बर्नाडो सिल्वा ने गेंद को गोलपोस्ट में डाला, रोड्री चूक गए। आर्सेनल ने 4-1 से जीत गया। पेनल्टी शूटआउट में मैनचेस्टर सिटी के दो अनुभवी खिलाड़ी डी ब्रुईन और रोड्री गोल नहीं कर पाए, इस कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।