लंका प्रीमियर लीग में बाबर आजम के नाम हुई ये उपलब्धि
लंका प्रीमियर लीग में पाक कप्तान बाबर आजम ने शानदार शतक जड़ा। इसी के साथ वह किस गेल के बाद टी-20 क्रिकेट में 10 या उससे ज्यादा शतक मारने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए।
टी-20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर काबिज बाबर आजम ने पाक के लिए तीन शतक मारे है। विटैलिटी ब्लास्ट और नेशनल टी-20 कप में उनके बल्ले से दो-दो शतक निकले है।
पाकिस्तान सुपर लीग और लीसेस्टरशायर के खिलाफ एक टूर मैच के दौरान भी उन्होंने मारा है। इस तरह लंका प्रीमियर लीग में शतक के साथ अब उनके टी-20 शतकों की संख्या 10 हो गई है। बाबर 2018 में एलपीएल की शुरुआत के बाद से यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बने।

बाबर आजम ने कोलंबो स्ट्राइकर्स और गॉल टाइटंस के बीच लंका प्रीमियर लीग के 10वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। मैच में बाबर आजम की टीम कोलंबो ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
189 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 59 गेंदों में 104 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया।
‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के नाम 463 मैचों में 22 शतक है। टी-20 का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (175* बनाम पुणे वॉरियर्स, आईपीएल 2013) भी उन्हीं के नाम है।
टी-20 में शतकों की सूची में गेल और बाबर के नाम विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, एरोन फिंच और माइकल क्लिंगर के नाम आते है, जिनके पास आठ-आठ शतक है।
पहली बार लंका प्रीमियर लीग में खेल रहे बाबर आजम ने शतक बनाने के बाद इसे एशिया कप और विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए कॉन्फिडेंस बूस्टर बताया।
बाबर आजम की माने तो जब भी आप अलग-अलग लीग खेलते है, तो अलग-अलग हालातों में बहुत कुछ सीखते है। मैं अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करता हूं।
एशिया के अलग-अलग गेंदबाजों का सामना करते हुए मैं अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को ढालता हूं क्योंकि हमें एशिया में काफी क्रिकेट खेलनी है। हमें अभी यहीं एशिया कप, अफगानिस्तान सीरीज और विश्व कप खेलना है।