Trending

डूरंड कप : लगातार दूसरी बार जीती मुंबई सिटी एफसी

कोलकाता : डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में मुंबई सिटी एफसी ने ग्रुप बी मैच में जमशेदपुर एफसी को 5-0 से मात देकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। जमशेदपुर एफसी का यह पहला मैच था जिसमें उसे हार मिली।

मुंबई सिटी की तरफ से जॉर्ज परेरा डियाज ने दो गोल दागे, अल्बर्टो नोगुएरा, योएल नीफ और विक्रम प्रताप सिंह ने एक-एक गोल किया। इस जीत से मुंबई सिटी एफसी टीम ग्रुप में टॉप पर है, जमशेदपुर एफसी चार टीमों के बीच अंतिम स्थान पर है।