Trending

भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 2 गोल

नई दिल्ली : एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अपने अंतिम लीग मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को मात देकर टूर्नामेंट में अजेय सफर जारी रखा है. कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 2 गोल से मेजबान भारत ने चेन्नई में हुए रोमांचक मैच में पाक को 4-0 से हराया.

भारत की तरफ से पहला गोल कप्तान हरमप्रीत सिंह ने मैच के आठवें मिनट में किया. हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को शुरुआत में ही बढ़त दिलाई.

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीम की तरफ से कोई गोल नहीं हुए. 23 वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनाल्टी पर दोबारा से गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना किया. पहले हाफ तक भारत 2-0 से आगे था.

भारत की मौजूदा टूर्नामेंट में पांच मैचों में यह चौथी जीत है. उसने एक मैच ड्रॉ खेला है, पाकिस्तान की की इतने ही मैचों में यह दूसरी हार है, उसके दो मुकाबले ड्रॉ रहे है, एक मुकाबले में जीत दर्ज की है.

तीसरे हाफ में भारत से जुगराज सिंह ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर भारत की बढ़त को 3-0 किया. अंत में रही सही कसर आकाशदीप ने पूरी कर दी.

आकाशदीप ने भारत की तरफ से चौथा गोल करके पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेर दिया. दोनों टीमें इस टूर्नामेंट की सफल टीम रही है. दोनों ने अभी तक 3-3 खिताब जीते है.

भारत की अब शुक्रवार को सेमीफाइनल में जापान से टक्कर होगी। पहला सेमीफाइनल दूसरे नंबर पर रहे मलेशिया और तीसरे नंबर की टीम दक्षिण कोरिया के बीच होगा.

अबु कमाल अजराई के गोल से मलेशिया जीती

चेन्नई : अबु कमाल अजराई के गोल से मलेशिया ने एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के अपने राउंड रोबिन मैच में गत विजेता दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया। अजराई ने 22वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा।

दोनों टीम ने पहले क्वार्टर में धीमी शुरुआत की। मलेशिया को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे कोरिया के गोलकीपर ने नाकाम किया।

यह मैच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से महज औपचारिकता था क्योंकि दोनों टीम पहले ही नॉकआउट में जगह सुनिश्चित हो चुकी है।

अजराई ने दूसरे क्वार्टर में 22वें मिनट में मैदानी गोल करके मलेशिया को बढ़त दिलाई। टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी। तीसरे क्वार्टर में मलेशिया ने लगातार हमले किए, कोरिया ने रक्षात्मक रवैया अपनाया। मलेशिया को गोल करने में सफलता नहीं मिली।

आखिरी क्वार्टर में मलेशिया ने रक्षात्मक रवैया अपनाया। कोरिया ने गेंद को ज्यादा समय अपने पास रखा, टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी। इस जीत से मलेशिया भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले अंक तालिका में टॉप पर आ गया है।