इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में पृथ्वी शॉ ने किया ये कारनामा
इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए खेलते हुए केवल 129 गेंद में दोहरा शतक जड़ा.
शॉ ने लिस्ट ए क्रिकेट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. वनडे कप टूर्नामेंट में नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने समरसेट के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट का रिकॉर्ड भी तोड़ा है.
मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने वर्ष 2020-21 में विजय हजारे ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ नाबाद 227 रन बनाए थे. पृथ्वी शॉ ने 244 रन की पारी खेली. उन्होंने 152 गेंद का सामना किया और 28 चौके और 11 छक्के मारे.

उनकी इस पारी से उनकी टीम नॉर्थहैम्पटनशायर ने वनडे कप में दूसरा सबसे उच्च स्कोर बनाया, नॉर्थहैम्पटनशायर ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 415 रन बनाए. पृथ्वी शॉ ने 18 वर्ष की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन आगाज किया था.
उसके बाद यह बल्लेबाज अपनी लय से भटक गया, उन्होंने भारत के लिए छह वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल के अलावा चार टेस्ट ही खेला है. उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए जुलाई 2021 में खेला था.