Trending

ईडन गार्डन्स के ड्रेसिंग रूम में लगी आग, खाक हुआ प्लेयर्स के लिए रखा सामान


वनडे वर्ल्डकप के आयोजन के लिए देश भर के क्रिकेट स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भी वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा। इससे पहले ईडन गार्डन्स में आग लगने की खबर आई है। स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में आग लगी है। घटना 9 अगस्त रात करीब 12 बजे की है।

शुरुआत में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी। हालांकि इस घटना ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए नवीनीकरण कार्य के दौरान ईडन के बुनियादी ढांच को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अचानक आग लगने के कारणों की जांच हो रही है। वर्ल्ड कप 2 महीने में शुरू हो जाएगा। ईडन गार्डन्स में पांच अहम मैच खेले जाने है।

ईडन गार्डन्स में होने वाले वर्ल्ड कप के मैच से पहले रेनोवेशन का काम तेजी से चल रहा है। ईडन का नवीनीकरण 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आईसीसी प्रतिनिधियों ने काम की प्रगति पर संतोष जताया है।

आग को बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि वर्ल्ड कप से पहले ईडन गार्डन्स में रेनोवेशन का काम चल रहा है। आग लगने के बाद वहां मौजूद काम करने वाले लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

बताया जा रहा है कि आग ड्रेसिंग रूम के सीलिंग में लगी। यहां प्लेयर्स के खेल के सामान रखे हुए थे। आग के चलते सारे क्रिकेटरों के सारे उपकरण जल गए।