Trending
डूरंड कप: चेन्नईयिन एफसी की जीत, पंजाब एफसी व बांग्लादेश आर्मी का मैच ड्रा
डूरंड कप में चेन्नईयिन एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-1 से मात दी। इस जीत से चेन्नईयिन टीम ग्रुप- ई में टॉप पर आ गई है। हैदराबाद एफसी की ओर से एकमात्र गोल चिंगलेनसाना सिंह ने चौथे मिनट में पेनल्टी पर किया।

चेन्नईयिन एफसी की तरफ ओर से जोर्डन मरे (46वें मिनट) और कोनोर शील्ड्स (15वें मिनट) ने गोल किए, हैदराबाद के एलेक्स साजी (छठे मिनट) ने आत्मघाती गोल किया।
एक अन्य मैच में पंजाब एफसी ने बांग्लादेश आर्मी एकादश एफटी से ग्रुप ए में गोल रहित ड्रॉ रहा। बीएएफटी का आईएसएल टीम के खिलाफ यह लगातार दूसरा ड्रॉ है। टीम ने इससे पहले ईस्ट बंगाल को बराबरी पर रोका था।
