एशियाई खेल में टीम में चयनित न होने पर शिखर धवन ने ऐसे जताए विचार
एशियाई खेल के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने हैरानी जताई। धवन ने बोला, “मैं निश्चित रूप से वापसी के लिए तैयार रहूंगा। यही कारण है कि मैं खुद को फिट रखता हूं। जब भी मुझे अवसर मिलता है मैं तैयार रहता हूं।
उन्होंने कहा, “मैं प्रशिक्षण और खेल का आनंद लेता हूं, ये चीजें मेरे नियंत्रण में है। जो भी फैसला होता है, मैं उसका सम्मान करता हूं। मैंने चयनकर्ताओं से अपने भविष्य को लेकर कोई नहीं की है। मैं राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाता रहता हूं।
एक समाचार एजेंसी से बातचीत में धवन ने बोला, “जब एशियाई खेल के लिए मेरा नाम नहीं आया तो मैं चौंका। मुझे ऐसा लगा कि उनकी विचार प्रक्रिया अलग है, आपको इसे स्वीकार करना होगा। खुशी है कि रुतुराज गायकवाड़ टीम की अगुवाई करेंगे। सभी युवा खिलाड़ी वहां है, मुझे यकीन है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने आगे बोला, मुझे आईपीएल के लिए तैयारी करनी है। मैं सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे में भी खेलूंगा। धवन ने अंतिम वनडे 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेला था।
उन्होंने 167 वनडे की 164 पारियों में 44.11 की औसत और 91.35 की स्ट्राइक रेट से 6,793 रन बनाए है। उन्होंने 12 वनडे में भारत की अगुवाई की है। इसमें से भारत ने 7 जीते, 3 हारे और 2 का कोई नतीजा नहीं निकला।