Trending

अर्जुन तेंदुलकर सहित ये पांच प्लेयर्स मुंबई इंडियंस से हो सकते है बाहर

वर्ष 2023 में खेले गए आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स विजेता बनी है। साथ ही चेन्नई ने पांच ट्रॉफी जीतने में मुंबई इंडियंस की बराबरी की है।

अर्जुन तेंदुलकर के अलावा मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है, जिन्होंने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इसमें अरशद खान, क्रिष जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्बस और ऋतिक शौक़ीन का नाम है।

आंकड़ों के हिसाब से इनका प्रदर्शन काफी खराब रहा। अरशद खान ने इस सीजन में 6 मैचों में 85 रन दिए और मात्र 5 विकेट ही हासिल कर सके। जॉर्डन ने 6 मैचों में तीन विकेट, आर्चर ने 5 मैचों में 2 विकेट, स्टब्बस ने 2 मैचों में 1 विकेट जबकि शौक़ीन ने 8 मैच में तीन विकेट ही झटके थे।

सभी टीमों ने आगामी सीजन की तैयारियां करनी शुरू कर दी है। इसी बीच खबर है कि मुंबई इंडियंस ने कड़ा कदम उठाते हुए टीम से कई प्लेयर्स को रिलीज करने का मन बना लिया है। इसमें अर्जुन तेंदुलकर का नाम शामिल है।

अर्जुन तेंदुलकर पहली बार मुंबई इंडियंस का हिस्सा वर्ष 2021 में बने जब इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें 20 लाख की वेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा था। उस सीजन में अर्जुन को एक मैच में भी खेलने का अवसर नहीं मिला।

आईपीएल 2022 की नीलामी में अर्जुन को मुंबई ने 30 लाख में अपने साथ जोड़ा। 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा था और इसके बाद भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अवसर नहीं दिया।

वर्ष 2023 में अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का अवसर मिला जहाँ उन्होंने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खेला। पहले मैच में अर्जुन कुछ कमाल नहीं कर सके। इसके बाद उन्हें तीन मैच में भी खेलने का अवसर मिला जहाँ उन्होंने 9 की इकोनॉमी से रन लुटाए और मात्रे 3 विकेट ही हासिल किये।

पंजाब के खिलाफ अर्जुन काफी महंगे रहे थे जहाँ उन्होंने 48 रन लुटा दिए थे। उनके इसी ख़राब प्रदर्शन को देखकर फ्रेंचाइजी शायद उन्हें आगामी सीरीज से पहले रिलीज कर सकती है।