कैनेडियन ओपन : लगातार 13वीं बार जीते स्पेन के कार्लोस अल्काराज
स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने नेशनल बैंक ओपन में बेन शेल्टन को 6-3, 7-6 (3) से हराया। अपने यूएस ओपन खिताब की रक्षा के तैयारियों में लगे अल्काराज की यह लगातार 13वीं जीत है। इस साल अल्काराज ने छह खिताब जीते है।
विंबलडन सेमीफाइनल में हार के बाद मेदवेदेव का यह पहला मैच था। शीर्ष छह में शामिल तीन वरीय प्लेयर्स को हार मिली। गेइल मोनफिल्स ने चौथी वरीयता के स्टेफनोस सितसिपास को 6-4, 6-3 से हराया।
अमेरिकी क्वालिफायर दुनिया के 80वें नंबर के खिलाड़ी मार्कोस गिरोन ने छठे नंबर के खिलाड़ी होल्गर रुने को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। अगले दौर में स्पेनिश स्टार का मैच 15वीं वरीयता के हुबर्ट हर्कास्ज से होगा, जिन्होंने मियोमीर कैकमेनोविच को 5-7, 6-3, 6-0 से जीत दर्ज की। दूसरी वरीयता के डेनियल मेदवेदेव ने मैटियो अर्नाल्डी को 6-2, 7-5 से हराया।

मैकेंजी मैकडोनाल्ड ने आंद्रे रूबलेव को 6-4, 6-3 से हराया। इटालियन प्लेयर्स की भिड़ंत में जैनिक सिनर ने मैटो बेरेटेनी को 6-4, 6-3 से हराया। उनकी टक्कर तीसरे दौर में एंडी मरे से होगी। आठवीं वरीयता के टेलर फ्रिट्ज ने उगो हम्बर्ट को 7-6, 3-6, 6-3 से हराया। कनाडा के मिलोस राओनिक ने टारो डेनिएल को 6-4, 6-3 से हराया।
शीर्ष वरीय इगा स्वियातेक ने कैरोलिना प्लिसकोवा को 7-6, 6-2 से हराकर महिला वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया। उनका सामना 14वीं वरीयता की कैरोलियन मुचोवा से होगा, जिन्होंने सोराना क्रिस्टा के खिलाफ 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की। स्वियातेक ने इस साल मुचोवा को फ्रेंच ओपन के फाइनल में हराया था।
दूसरी रैंकिंग की आर्यना सबालेंका ने पेत्रा मार्टिक को 6-3, 7-6 से हराया। विंबलडन विजेता मार्केटा वोंद्रोयूसोवा ने दुनिया की पूर्व नंबर एक कैरोलिन वोज्नियाकी को 6-2, 7-5 से हराया। वोंद्रोयूसोवा का मैच छठी वरीयता की कोको गॉफ से होगा। पिछले हफ्ते वाशिंगटन में खिताब जीतने वालीं कोको ने कैटी बोल्टर को 6-2, 6-2 से हराया।