लगभग चार मिलियन डॉलर है पृथ्वी शॉ की नेट वर्थ
नई दिल्ली: इंग्लैंड में चल रहे रॉयल लंदन कप में टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक जड़ा था, तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके युवा पृथ्वी शॉ इस समय चर्चा में है।
उन्होंने अपनी इस 244 रन की पारी में 24 चौके और 8 छक्के मारे है। उन्होंने आने वाले एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
बता दें कि महज 23 साल की उम्र में पृथ्वी शॉ की नेट वर्थ लगभग चार मिलियन डॉलर की है। भारतीय करंसी में देखें तो शॉ 25 करोड़ रुपये के मालिक है। उनकी सालाना सैलरी 0.5 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा बात करें शॉ की मंथली सैलरी की, तो पृथ्वी एक महीने में 40,000 डॉलर से ज्यादा कमाते है।

पृथ्वी शॉ का महाराष्ट्र के विरार में एक लग्जरी डिजाइनर घर है। इसके अलावा,पृथ्वी शॉ के पास देश भर में कई रियल-एस्टेट संपत्तियां भी है। स्टार बल्लेबाज का कार कलेक्शन भले ही छोटा हो। लेकिन उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारे है। उनकी कार कलेक्शन में एसयूवी शामिल है।
पृथ्वी शॉ (अनुमानित) नेट वर्थ- 25 करोड़
सालाना कमाई : 7.5 करोड़
आईपीएल फीस : 7.5 करोड़
लग्जरी कार्स : 1.5-2 करोड़
ब्रेंड एंडोर्समेंट फी : 1 करोड़
पृथ्वी शॉ ने अभी तक भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 खेला है। टेस्ट में उन्होंने एक शतक और अर्धशतक से 339 रन बनाए है। वनडे में उनके नाम 189 रन है, टी20 में उनका अब तक खाता नहीं खुला है।
आईपीएल की बात करें तो, आईपीएल में शॉ ने खेले गए 71 मुकाबलों में 145 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1694 रन बनाए है। आईपीएल में उनके नाम 13 फिफ्टी है।