Trending

द हंड्रेड : ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि

ओवल इनविंसिबल्स के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने द हंड्रेड में अपने शानदार डेब्यू में केवल एक रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए है.

इस दौरान जॉनसन ने अपने 20 गेंदों के स्पैल में 1 रन देकर तीन विकेट लिए और 100 गेंदों की टूर्नामेंट में पहली बार खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाया.

बता दें की यह मैच बुधवार, 9 अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ ओवल इनविंसिबल्स की तरफ से खेलते हुए स्पेंसर जॉनसन ने अपना डेब्यू किया.

दरअसल, इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज खेलेगी. इस टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्पेंसर जॉनसन का चयन हुआ है. 27 वर्षीय खिलाड़ी इस इंग्लैंड की लीग ‘द हंड्रेड’ में खेले रहे है.