इंस्टाग्राम पर 600 मिलियन फॉलोअर्स के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया ये कारनामा
इंस्टाग्राम पर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 600 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए। उन्हें लगातार तीसरे वर्ष इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक कमाई करने वाला व्यक्ति नामित किया गया।
दुनिया के सबसे असाधारण फुटबॉलरों में से एक के रूप में प्रसिद्ध रोनाल्डो फिलहाल अल नासर के लिए खेलते नजर आते है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह पुर्तगाल की अगुवाई करते दिखते है।
इंस्टाग्राम शेड्यूलिंग टूल हॉपर एचक्यू के अनुसार रोनाल्डो एक इंस्टाग्राम पोस्ट के 3.23 मिलियन डॉलर यानी कि 26.7 करोड़ रुपए चार्ज करते है।
अर्जेंटीना और इंटर मियामी के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी, जिनके 482 मिलियन फॉलोअर्स है, वह एक इंस्टा पोस्ट के 2.6 मिलियन डॉलर यानी कि 21.5 मिलियन चार्ज करते है। बता दें, मेसी रोनाल्डों के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दूसरे व्यक्ति है।

38 वर्षीय यह फुटबॉलर इस प्लेटफॉर्म पर 300 मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े तक पहुंचने वाला पहला व्यक्ति था और तब से ही वह इस सूची में सबसे आगे चल रहे है। पिछले साल नवंबर में उनके 500 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए थे।
वहीं बात भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली की करें तो, उनके इंस्टाग्राम पर 256 मिलियन फॉलोअर्स है और वह प्रति पोस्ट के लिए 11.45 करोड़ रुपए चार्ज करते है। रिपोर्ट के मुताबिक़, विराट कोहली की नेट वर्थ 1020 करोड़ की है, रोनाल्डो और मेसी की क्रमश: 4,176 और 4,965 करोड़ है।
रोनाल्डो की बात करें तो, 2017 के बाद पहली बार (और कुल मिलाकर तीसरी बार) वह फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अधिक भुगतान वाले एथलीटों की सूची में भी शीर्ष पर है, और उन्होंने 2023 में एक एथलीट के लिए सबसे अधिक वार्षिक कमाई के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब जीता है।