Trending

इंस्टाग्राम पर कमाई की खबरों को कोहली ने ऐसे किया खारिज


नई दिल्ली : पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों का खंडन किया जिसमें दावा किया कि उन्हें इंस्टाग्राम से प्रत्येक प्रायोजित पोस्ट के लिए 11.4 करोड़ रुपये की अकल्पनीय कमाई हुई।

कोहली ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैंने जीवन में जो कुछ हासिल किया है, उसके प्रति आभारी और शुक्रगुजार हूं लेकिन सोशल मीडिया से मेरी कमाई की जो खबर इतनी छायी हुई है, वह सच नहीं है।

इंस्टाग्राम के ‘शेड्यूलिंग टूल होपर एचक्यू’ में टैग ‘इंस्टग्राम रिच लिस्ट 2023’ की खबर के अनुसार कोहली की मेटा मंच पर प्रत्येक पोस्ट की कमाई 11 करोड़ रूपये से ऊपर की है जिसे पूर्व भारतीय कप्तान ने ‘गलत ठहराया’।

कोहली के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम भी ‘होपर सूची’ में है, जिसमें फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (प्रत्येक पोस्ट करीब 26 करोड़ रुपये) और लियोनल मेस्सी (प्रत्येक पोस्ट करीब 21 करोड़ रूपये) शीर्ष पर है।

कोहली के इंस्टाग्राम पर 256 मिलियन (25.6 करोड़) फॉलोअर्स है और वह सूची में 14वें और चोपड़ा 29वें स्थान पर है। कोहली को इससे पहले 2019 और 2021 में इस ‘इंस्टा रिच सूची’ में जगह मिली थी।

वह 2021 में 23वें स्थान पर थे, इससे दो वर्ष पहले कोहली के हैंडल को वर्ष का सर्वाधिक व्यस्त खाता यानी ‘मोस्ट एंगेज्ड अकाउंट ऑफ द ईयर’ माना गया था।