Trending

चौथा टी-20 : शुभमन गिल व यशस्वी जायसवाल भारत की जीत के नायक


भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात देकर फिलहाल टी-20 सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। दोनों टीमों के बीच अंतिम टी-20 कल खेला जाएगा।

मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए आए हेटमायर ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 39 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के मारे।

वह पारी के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए। उनके अब 54 टी-20 में 119.23 की स्ट्राइक रेट के साथ 899 रन हो गए है। उन्होंने रनों के मामले में ब्रैंडन किंग को पीछे छोड़ा है।

फ्लोरिडा में हुए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए शिमरोन हेटमायर के अर्धशतक (61) से 178/8 का स्कोर बनाया। जवाब में टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल (77) की पारियों से ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

पहले खेलने आई वेस्टइंडीज ने 57 रन तक चार विकेट गिरे गए थे। मुश्किल घड़ी में शाई होप और हेटमायर ने 49 रन की पार्टनरशिप ने टीम को संभाला।

होप अर्धशतक नहीं बना पाया और 45 रन बनाकर आउट हो गए। हेटमायर ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में गिल और जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा और 165 रन की पार्टनरशिप करते हुए मैच को भारत की ओर मोड़ दिया।

टी-20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकने वाले गिल ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक 30 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने 47 गेंदों में 77 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के मारे।

इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में उनके स्कोर क्रमशः 3, 7 और 6 रन रहे थे। अपना दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे जायसवाल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 33 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।

वेस्टइंडीज का दौरा जायसवाल के लिए यादगार रहा। उन्होंने टेस्ट सीरीज में 171, 57 और 38 रन के स्कोर किए थे। वह टी-20 सीरीज के पहले मैच में केवल 1 रन ही बना सके थे।

21 वर्षीय जायसवाल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक मारने वाले भारत के सबसे युवा सलामी बल्लेबाज बने है। वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत की ओर से अर्धशतक लगाने वाले कुल चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बने है।