Trending

इंग्लिश प्रीमियर लीग : मैनचेस्टर सिटी की जीत में हालैंड के दो गोल

इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड की शानदार शुरुआत हुई. उन्होंने बर्नले के खिलाफ 3-0 से जीत दिलाई. इस मैच में उन्होंने दो गोल किए.

पिछले सत्र में उनके बेहतरीन प्रदर्शन से टीम ने ईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी. कोच पेप गॉर्डियोला की टीम ने पिछले सत्र में ईपीएल के अलावा एफए कप और चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया था.

बर्नले के अनास को 90+4वें मिनट में लाल कार्ड मिला जिसके बाद टीम ने शेष मैच 10 प्लेयर्स के साथ खेला. नॉर्वे के स्ट्राइकर हालैंड ने मैच के चौथे और 36वें मिनट में गोल करके टीम को पहले हाफ में 2-0 की बढ़त मिली.

75वें मिनट में हर्नांडिज के गोल से सिटी को 3-0 की बढ़त मिली. हालैंड ने पिछले सत्र में टीम के लिए सभी टूर्नामेंटों में 52 गोल किए थे जिसमें 36 ईपीएल में थे.