Trending

एशिया कप: पाक व बांग्लादेश टीम घोषित, भारत सहित इन चार देशों की टीम तय नहीं

पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से एशिया कप की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट को शुरू होने में कुछ ही दिन का समय रह गया है।

पाक और बांग्लादेश दो मात्र ऐसी टीमें है जिन्होंने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है, भारत समेत 4 टीमों के स्क्वॉड फाइनल नहीं हुए है।

एशिया कप में लीग स्टेज के 4 मैचों की मेजबानी पाकिस्तान करेगा, फाइनल समेत अन्य सभी मैच श्रीलंका में होंगे। दरअसल, भारत ने राजनेतिक मसलों की वजह से पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था जिसके बाद एशिया कप 2023 का आयोजन इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर हो रहा है।

अब तक केवल 2 टीमों ने ही अपने स्क्वॉड की घोषणा की है। इस बार एशिया कप 50 ओवर फॉर्मेट में होगा और इसमें भारत पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमें खेलेगी। एशिया कप में पाकिस्तान के अलावा भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें भाग लेंगी।

इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में 6 टीमों को 3-3 के ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान के अलावा नेपाल की टीम है। ग्रुप-बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश है।

एशिया कप सभी टीमों (स्क्वॉड)

ग्रुप-ए

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ , मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी

भारत: टीम का ऐलान बाकी

नेपाल: टीम का ऐलान बाकी

ग्रुप-बी

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन मम्हूद, महेदी हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम

अफगानिस्तान: टीम का ऐलान बाकी

श्रीलंका: टीम का ऐलान बाकी