Trending

नेशनल बैंक टेनिस टूर्नामेंट : फाइनल में पहुंची जेसिका पेगुला

नेशनल बैंक मॉन्ट्रियल ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अमेरिका की जेसिका पेगुला ने तीन सेट तक चले कड़े मैच में शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी इगा स्वियातेक को मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

बारिश की वजह से कजाकिस्तान की तीसरी वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना और रूस की 15वीं वरीयता प्राप्त ल्यूडमिला सैमसोनोवा के बीच रात को होने वाला दूसरा सेमीफाइनल रविवार तक के लिए पोस्टपोन हो गया।

पेगुला ने स्वियातेक की 11 बार सर्विस तोड़ी और 6-2, 6-7 (4), 6-4 से जीत हासिल की। यह पिछले दो सालों में पहला मौका है, यह अमेरिकी खिलाड़ी सेमीफाइनल की बाधा को पार करने में सफल रही।