रोहित शर्मा परिवार सहित तिरूपति बालाजी पहुंचे
नई दिल्ली: मंदिर में भगवान के दर्शन करते हुए पिछले कुछ टाइम में भारतीय प्लेयर्स जैसे विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव आदि को देखा गया है।
रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह और बेटी संग तिरूपति बालाजी मंदिर में दर्शन करते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनकी तिरूपति मंदिर से तमाम वीडियो और फोटो वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ है।
इस सूची में कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हो गया है। एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त को होगी। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले कप्तान रोहित अपनी फैमिली के साथ भगवान की श्रण में दिखे।

फैन्स तिरूपति बालाजी मंदिर के बाहर रोहित शर्मा से मिलने के लिए या उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। उनको फैन्स ने चारों ओर से घेर रखा था।
बता दें कि रोहित शर्मा बीते दिनों वेस्टइंडीज में थे। जहां टीम ने उनकी कप्तानी में टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज में जीत दर्ज की। इसके बाद से वह अब ब्रेक पर है।
रोहित सहित अन्य सीनियर प्लेयर्स को आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए आराम मिला है। ऐसे में रोहित सीधे एशिया कप में ही एक्शन में नजर आएंगे। रोहित ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो साझा की थी। उस वीडियो में रोहित जिम में अपनी फिटनेस पर काम करते हुए दिखाई दे रहे थे। वह जिम में जमकर महनत कर रहे थे।
इस बात से साफ है कि रोहित एशिया कप को लेकर काफी अधिक गंभीर है और वह किसी भी हाल में इस साल एशिया कप समेत वर्ल्ड कप में भी टीम के लिए अच्छा करना चाहते है और उन्हें चैंपियन बनाना चाहते है।