Trending

डूरंड कप : गोकुलम केरला ने केरला ब्लास्टर्स को दी मात


कोलकाता : डूरंड कप के ग्रुप लीग मैच में गोकुलम केरला ने इंडियन सुपर लीग की मजबूत टीम केरला ब्लास्टर्स को 4-3 से हराया।

विजेता टीम के लिए बौउबा अमिनोऊ ने 17वें मिनट में, श्रीकुट्टन ने 43वें मिनट में, एलेक्स सांचेज ने 45+1वें मिनट और अभिजीत के ने 47वें मिनट में गोल किए।

मैच के पहले हाफ में चार, दूसरे हाफ में तीन गोल हुए। गोकुलम ने लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज की और वह ग्रुप में टॉप पर बनी है।

केरला ब्लास्टर्स के लिए इमैनुअल जस्टिन ने 34वें, प्रबीर दास ने 54वें और एड्रियन लुना ने 77वें मिनट में गोल दागे। केरला ब्लास्टर्स का यह ग्रुप में पहला मैच था और वह दौड़ में बने रहने के लिए बचे हुए दो मैचों में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।