Trending

पृथ्वी शॉ के शतक ने नार्थम्पटनशर को दिलाई जीत

पृथ्वी शॉ ने पिछले मैच में दोहरा शतक मारने के बाद यहां वनडे कप में दोबारा से शतक मारकर नार्थम्पटनशर को डरहम के खिलाफ छह विकेट से जीत दिलाई।

तेज गेंदबाज ल्यूक प्रोक्टर ने नौ ओवर में 34 रन देकर चार विकेट झटके जिससे नार्थम्पटनशर ने डरहम को 43.2 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट कर दिया।

शॉ ने 76 गेंद में 15 चौके और सात छक्के जड़कर नाबाद 125 रन की पारी खेली जिससे नार्थम्पटनशर ने 198 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया।

सलामी बल्लेबाज शॉ के तूफानी शतक से नार्थम्पटनशर ने यह लक्ष्य 25.2 ओवर में हासिल कर लिया। रॉब कियोग ने शॉ का साथ निभाते हुए 40 गेंद में 42 रन बनाए।

मुंबई के बल्लेबाज शॉ ने नौ अगस्त को 153 गेंद में 244 रन की बेहतरीन पारी खेली थी जिसमें 28 चौके और 11 छक्के मारे जड़े थे। इस मैच में नार्थम्पटनशर ने समरसेट को 87 रन से मात दी थी।

शॉ ने भारत के लिए अपना पिछला मैच 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 खेला था। वह भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में लगे हुए है। वह पिछले महीने दलीप ट्राफी में पश्चिम क्षेत्र की ओर से खेले थे प्रभावित नहीं कर सके।