Trending

इस वजह से बीसीसीआई का ट्विटर ब्लू टिक गायब

बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर से ब्लू टिक हट गया। बीसीसीआई के हैंडल से अचानक ब्लू टिक हटता देख फैन्स चौंक गए। 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी के आह्वान पर इस पहल में लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी प्रोफाइल पिक के रूप में तिरंगा लगा रहे है। बोर्ड ने भी कुछ ऐसा ही किया था।

नए नियमों की वजह से प्रोफाइल की फोटो बदलने पर यूजर का ब्लू टिक हट जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, बीसीसीआई की प्रोफाइल का रिव्यू किया जाएगा।

दरअसल, बोर्ड ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली। पीएम मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का समर्थन करने के लिए ऐसा किया गया। इसका असर ये हुआ कि बीसीसीआई के ‘X’ अकाउंट पर वेरिफाइड ब्लू टिक चला गया।

बीसीसीआई वीमेन के ट्विटर से इसी तरह ब्लू टिक चला गया। वहां भी प्रोफाइल फोटो बदली गई है। बोर्ड की सोशल मीडिया टीम को ब्लू टिक वापस लेने के लिए ‘एक्स’ हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके बाद शिकायत पर काम होगा। सब कुछ ठीक होने पर कुछ दिनों बाद ब्लू टिक वापस आ सकता है।