Trending

फीडे विश्व कप शतरंज : क्वार्टरफाइनल की तरफ बढ़े भारत के डी गुकेश व अर्जुन के कदम

फीडे विश्व कप शतरंज प्री क्वाटर फाइनल के पूर्व क्लासिकल मैच में भारत के डी गुकेश और अर्जुन एरिगासी नें जीत हासिल करके क्वाटर फाइनल की तरफ बढ़े, विदित गुजराती और हरिका द्रोणावल्ली नें अपने मैच ड्रॉ खेले।

अन्य प्लेयर्स में विदित गुजराती नें यान नेपोमनिशि से , कल बड़ा उलटफेर करने वाले प्रज्ञानन्दा नें हंगरी के फ्रेंक बेकेर्स से और महिला वर्ग में हरिका द्रोणावल्ली नें रूस की अलेकसांद्रा गोरयाचिकना से ड्रॉ खेला।

भारत के नंबर एक खिलाड़ी 17 वर्षीय गुकेश हर दिन एक नया विश्व रिकॉर्ड बना रहे है , गुकेश नें आज चीन के अनुभवी खिलाड़ी वांग हाउ को मात देकर ना सिर्फ 1-0 की बढ़त ली है बल्कि वह अब 2761 अंको के साथ दुनिया के के सातवे नंबर के खिलाड़ी बने।

बड़ी बात यह है की क्वाटर फाइनल में गुकेश का मैच विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन से हो सकता है जिन्होने आज उक्रेन के वेसली इवांचुक को मात देकर इसकी संभावना बढ़ा दी है।

भारत के अर्जुन एरिगासी भी आज जीत हासिल करने में कामयाब रहे उन्होने नीदरलैंड के निल्स ग्रंडेलीयूस को हराया और क्वाटर फाइनल दौड़ में आगे निकल गए है।