Trending

पांचवें टी-20 में हारा भारत, वेस्टइंडीज ने टी-20 सीरीज अपने नाम की


पांच मैचों की टी-20 सीरीज के अंतिम टी-20 में वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से मात देकर सीरीज 3-2 से अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के 17 रन तक यशस्वी जायसवाल (5) और शुभमन गिल (9) के रूप दो विकेट चले गए थे।

तिलक वर्मा (27) और सूर्यकुमार यादव (61) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में वेस्टइंडीज के 12 रन के स्कोर पर काइल मेयर्स (10) के रूप में पहला झटका लगा।

किंग और पूरन ने शतकीय पार्टनरशिप की। बचा हुआ काम किंग ने शाई होप के साथ मिलकर पूरा किया। जीत के लिए मिले 166 रन के टारगेट को कैरेबियाई टीम ने ब्रैंडन किंग (85) और निकोलस पूरन (47) की पारियों से हासिल किया।

दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज ने 2017 के बाद भारत को टी-20 सीरीज में हराया है। सूर्यकुमार ने अपनी लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपना 15वां अर्धशतक पूरा करने के लिए 38 गेंदों का सहारा लिया।

उन्होंने तेज रन गति से बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल में घिरी भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की। वह 45 गेंद में 61 रन की पारी खेलकर पारी के 18वें ओवर में आउट हो गए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 4 चौके और 3 छक्के भी मारे।

भारतीय पारी के 11वें ओवर के दौरान गेंदबाजी के लिए आए रोमारियो शेफर्ड ने अपनी दूसरी गेंद में ही संजू सैमसन (13) को विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या (14) का विकेट लिया। उन्होंने अपने अंतिम ओवर में कुलदीप यादव (0) और अर्शदीप सिंह (8) को चलता किया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 7.80 की इकॉनमी रेट से 31 रन दिए। यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया है।

शेफर्ड ने इस सीरीज में अपने पांच मैचों में कुल 9 विकेट झटके। वह भारत के खिलाफ द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने है। उन्होंने ओबेद मैककॉय की बराबरी की, जिन्होंने 2022 में 9 विकेट ही लिए थे।

इन दोनों गेंदबाजों के अलावा क्रिस जॉर्डन ने भारत के खिलाफ 2022 में हुई टी-20 सीरीज में 8 विकेट लिए थे। सैमसन आज बड़ी पारी नहीं खेल सके और 9 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। भले ही वह बड़ी पारी नहीं खेल सके हों, उन्होंने अहम उपलब्धि हासिल की।

उन्होंने अपने टी-20 करियर के 6,000 रन पूरे किए। उनके अब 246 टी-20 मैच में लगभग 29 की औसत के साथ 6,011 रन बना लिए है। इस बीच वह 3 शतक और 38 अर्धशतक मार चुके है। लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा।

उन्होंने 38 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों से नाबाद 54 रन बनाए। इस बीच उन्होंने निकोलस पूरन (47) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 107 रन की पार्टनरशिप की। बता दें कि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में किंग ने भारत के खिलाफ अपना दूसरा अर्धशतक लगाया है।