हार्दिक पांड्या के इस बयान पर पूर्व क्रिकेटर व फैन्स जमकर बरसे
वेस्टइंडीज के हाथों अंतिम टी-20 में हारने के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने जो बयान दिया है, उसकी आलोचना हो रही है। पूर्व क्रिकेटर से लेकर भारतीय क्रिकेट फैन्स ने उनको आड़े हाथों लिया है।
हार्दिक ने एक तरह से इस हार को अच्छी बताया है, पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने उनको इस बयान के लिए लताड़ लगाई है और इसे मूर्खतापूर्ण बयान बताया है। भारतीय टीम के फैन्स भी हार्दिक पांड्या के खिलाफ जमकर बरसे।
हार्दिक ने हार के कारणों पर बात करते हुए बोला, “कई बार हारना अच्छा होता है। आप बहुत कुछ सीखते है। इसी बयान पर वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट में लिखा, “भारत पिछले कुछ समय से सीमित ओवरों की बेहद सामान्य टीम रही है।
उन्हें वेस्टइंडीज की उस टीम से हार का सामना करना पड़ा है, जो कुछ महीने पहले टी20 विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करने में विफल रही थी। हम वनडे सीरीज में बांग्लादेश से हार गए थे। आशा है कि वे मूर्खतापूर्ण बयान देने के बजाय आत्ममंथन करेंगे।
एक क्रिकेट फैन ने लिखा है कि हम इस सीरीज में खराब कप्तानी की वजह से हारे, एक अन्य फैन ने दावा किया है कि हार्दिक पांड्या एमएस धोनी बनने की कोशिश कर रहे है।
एक अन्य यूजर ने लिखा, “बेशर्मी की पराकाष्ठा। इंडियन क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने इन जोकरों को देखना बंद कर दिया। वे तुम्हें कुछ भी जिताने वाले नहीं है। वे सिर्फ पैसा कमा रहे है और अपने जीवन का आनंद ले रहे है।

एक अन्य फैन ने लिखा कि इतना सीखकर क्या जिम्बाब्वे का कोच बनना है? एक और यूजर ने लिखा, “अरे वाह। क्या तर्क है। अगर ऑस्ट्रेलियाई लोग आपकी तरह सोचते है, तो निश्चित रूप से वे भविष्य में कभी कोई विश्व कप नहीं जीत पाएंगे।