Trending

मॉन्ट्रियल ओपन : जेसिका पेगुला ने जीती विजेता ट्रॉफी

नेशनल बैंक मॉन्ट्रियल ओपन टेनिस टूर्नामेंट में जेसिका पेगुला ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए ल्यूडमिला सैमसोनोवा को 6-1, 6-0 से मात देकर इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया, जो डब्ल्यूटीए टूर में उनका तीसरा खिताब है।

पेगुला ने सैमनसोवा को 49 मिनट में हराया। इससे पहले रूस की 15वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सैमनसोवा ने बारिश से बाधित सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की तीसरी वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को 1-6, 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

अमेरिका की 29 वर्षीय खिलाड़ी और चौथी वरीयता प्राप्त पेगुला ने कहा,‘‘ हम टूर्नामेंट जीतने के लिए हर सप्ताह दौरे पर होते है, टेनिस बड़ा कड़ा खेल है जहां आपको लगातार हार मिल सकती है। इस तरह की खिताबी जीत आपको और टूर्नामेंट जीतने के लिए प्रेरित करती है।