पीएसजी का ऐलान, मुख्य टीम में दोबारा लौटे किलियन एम्बाप्पे
किलियन एम्बाप्पे को मुख्य टीम में दोबारा से शामिल करने का ऐलान पीएसजी ने किया है। दुनिया के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे और उनके क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के बीच अनबन चल रही है।
फ्रांसीसी विजेता ने सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के साथ विश्व-रिकॉर्ड स्थानांतरण समझौते को स्वीकार किया था, यह सौदा नहीं हो सका क्योंकि खिलाड़ी ने इसे ठुकरा दिया था।

रविवार को पीएसजी ने संकेत दिया कि एम्बाप्पे और उनके बीच समस्या का समाधान हो गया है और उन्हें मुख्य टीम में शामिल किया गया है।
वजह है उनका कल्ब के साथ कॉन्ट्रेक्ट जो अगले वर्ष खत्म हो रहा है। पीएसजी ने उन्हें आगे भी अपने साथ जोड़े रखने के लिए नया कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के लिए बोला था, एम्बाप्पे नहीं माने थे।
इसके बाद उन्हें कल्ब ने मुख्य टीम से बाहर किया गया था। पीएसजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जारी एक बयान में बोला, “लॉरिएंट के खिलाफ खेलने से पहले पीएसजी और एम्बाप्पे के बीच सकारात्मक बातचीत हुई और रविवार सुबह उन्हें मुख्य टीम में बहाल हुए।