Trending

डूरंड कप: त्रिभुवन आर्मी को मात देकर चेन्नइयिन एफसी क्वार्टरफाइनल में

गुवाहाटी : 132वें डूरंड कप में चेन्नइयिन एफसी ने नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफसी को 3-0 से मात देकर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। ग्रुप ई का यह मैच यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में हुआ।

चेन्नईयिन एफसी के दो मैचों में छह अंक है। टीम ने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर आकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है। फारुख चौधरी (22वें मिनट) ने चेन्नइयिन के लिए गोल किया।

रहीम अली ने 40वें मिनट में पेनल्टी के जरिए टीम की बढ़त दोगुनी की। राफेल क्रिवेलारो ने 84वें मिनट में गोल कर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी को आसान जीत दिला दी।