Trending

द हंड्रेड लीग में टैमी ब्यूमोंट ने किया ये कारनामा

इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग के वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में पहली बार किसी बल्लेबाज ने शतक मारा है। इंग्लैंड की ही बल्लेबाज ने नया इतिहास रचा है। वेल्श फायर और ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन टीमों के बीच हुए इस मैच में टैमी ब्यूमोंट ने वेल्श फायर के लिए 61 गेंदों में 20 चौके और 2 छक्कों से 118 रनों की पारी खेली।

इस दौरान टैमी ब्यूमोंट का स्ट्राइक रेट 193.44 का था। खास बात ये थी कि उन्होंने छक्कों में नहीं, बल्कि चौकों में डील किया और इतनी विशाल पारी खेलने के लिए आपको तमाम छक्के लगाने होते है, लेकिन टैमी ब्यूमोंट ने अपनी क्लास दिखाई।

टैमी ब्यूमोंट ने शतक मारकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 52 गेंदों में उन्होंने अपनी टीम के लिए शतक मारा और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने का काम किया।

इस मैच में वेल्श फायर ने 41 रनों के अंतर से जीता। टैमी ब्यूमोंट द हंड्रेड वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में शतक मारने वालीं पहली क्रिकेटर है।

इतना ही नहीं, वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक मार चुकी है, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 150 प्लस रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टैमी ब्यूमोंट ने शतकीय पारी खेली और अब उन्होंने द हंड्रेड लीग में शतक मारकर नई उपलब्धि अपने नाम की है।