Trending

तीन साल पहले आज ही के दिन धोनी व रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास

नई दिल्ली: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया।

4 मिनट 7 सिकंड का वीडियो साझा किया था। उस वीडियो में उनका पूरा करियर था। धोनी की इस वीडियो के पीछे बॉलीवुड का फेमस सॉन्ग ‘पल दो पल का शायर हूं’ चल रहा था। माही की यह वीडियो देख हर कोई भावुक हो गया था।

इसकी अहम वजह है कि भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन तीन वर्ष पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी के साथ-साथ दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भी रिटायरमेंट लिया था। बता दें कि माही आईपीएल खेलते है। उन्होंने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को उनका पांचवां खिताब भी जितवाया है।

माही ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे औक 98 टी20 खेले है। उनके नाम टेस्ट में 4876, वनडे में 10773 और टी20 में 1617 रन है। धोनी ने वनडे में 6 शतक और 33 अर्धशतक, वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक जबकि टी20 में 2 अर्धशतक ठोके है।

सुरेश रैना पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के काफी खास दोस्त है। दोनों ने ऑन फील्ड के साथ-साथ ऑफ फील्ड भी कई पल सात बिताए है। ऐसे में जब माही ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा।

तो रैना ने भी दोस्ती दिखाई और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। रैना ने भी सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया।

उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘एमएस धोनी आपके साथ खेलना और कुछ नहीं बल्कि बहुत अच्छा था। गर्व के साथ अपने दिल से कहना चाहता हूं, मैं इस जर्नी में आपके साथ शामिल होना चाहता हूं। धन्यवाद, भारत। जय हिन्द’। सुरेश रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 खेले है।