Trending

वीडियो : लंका प्रीमियर लीग के लाइव मैच में घुसा सांप

लंका प्रीमियर लीग में हाल ही में एक ऐसी घटना हुई कि सभी हैरान रह गए। दरअसल गत 12 अगस्त को बी लव कैंडी और जाफना किंग्स के मैच में उस समय हड़कंप मच गया जब मैदान के अंदर काफी बड़ा सांप घुस गया.

सांप फील्डिंग कर रहे इसरु उदाना के करीब से निकला. फील्डिंग के दौरान उदाना का पैर सांप पर पड़ने ही वाला था कि उन्हें खतरे का अनुमान होते ही उन्होंने खुद को दूर किया.

इस सांप के डसने से उदाना बाल-बाल बचे. सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और थोड़े विराम के बाद मैच दोबारा से शुरू हुआ. सांप को बाउंड्री के करीब रेंगते देखा गया. 1 अगस्त को हुए मैच में भी मैदान पर सांप निकलने की घटना सामने आई थी.

सांप के मैदान से जाने के बाद कैंडी टीम जाफना किंग्स को 8 रन से हराने में सफल रही. कैंडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के 8 विकेट गिराने पर 178 रन बनाया था जिसमें मोहम्मद हैरिस ने 81 रन का योगदान दिया. जवाब में जाफना किंग्स की टीम शोएब मलिक के अर्धशतक के बावजूद 170 रन ही बना सकी.